Monday, October 19th, 2026

धाकड़ फिल्म के कलाकारों ने संस्कृति मंत्री से भेंट की

 भोपाल

'धाकड़'' फिल्म के कलाकारों ने आज इकबाल मैदान में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर से भेंट की। इस दौरान फिल्म का मुहूर्त शॉट भी लिया गया। इस मौके पर अभिनेत्री कंगना रनौत के अलावा निर्देशक  राजी घई, निर्माता  दीपक मुकुल व  सोहेब मकलाई तथा एसोशिएट प्रोड्यूसर कलीम खान भी मौजूद थे।

संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सिनेमा जगत में फिल्मों की शूटिंग के लिए निर्माता, निर्देशक मध्यप्रदेश को पसंद कर रहे हैं।

 

#धाकड़ फिल्म

Source : Agency

पाठको की राय